
नैन हमारे ख़्वाब तुम्हारे,
ये कैसा इंसाफ़ है हमदम ||
मेरे लब और तेरी बातें,
शब्द भला क्यूं ढूंढें हम ||
कोई नज़्म दो मुझे दीवानों,
क्या गा कर बहलायें दिल ||
उनकी आहट सांस रोक दे,
उम्र बढ़ाना भी मुश्किल ||
दुनिया मुझसे रूठ भी जाये,
कमी ही क्या है संगदिल में ||
गलती मेरी मिट ना सका मैं,
नहीं मिलावट कातिल में ||
3 comments:
hey gud one....
bhaiya kisse ishq farma baithe
thanks dude for your comments...
bahut muskil hai kisi ka insaan hona.
wo kahte hain kaafi nahin unke liye...
Post a Comment