
मेरी साँसे मुझसे पूछे,
कहॉ गयी खुशबु वो प्यारी |
वो सुगंध थी किसी जिस्म की,
या फिर एक छलावा भारी ||
मेरी आँखें मुझसे पूछे,
क्यों नहीं दिखता मुझे वो चेहरा |
तुमने ही मुँह फेर लिया,
या उसने लगा दिया है पहरा ||
मेरी बाँहें मुझसे पूछे,
कहॉ गया वो उड़ता आँचल |
क्या वो तुझसे दूर खडी,
या हाँथ बढ़ाना भी है बोझिल ||
मेरी उंगलियां मुझसे पूछे,
कहॉ गए वो भीगे होंठ |
क्या उसके दिल में प्यास नहीं,
या तेरे दिल में आस नहीं ||
मेरा दिल भी मुझसे पूछे,
अब वो क्यों धड़कता है |
अपनी मंजिल, अपना रास्ता,
फिर क्यों रोज़ भटकता है ||
