Showing posts with label Aggression. Show all posts
Showing posts with label Aggression. Show all posts

Wednesday, August 15, 2007

आजादी

कैद कर पिंजरे में मुझको थक गया हूँ उड़ते उड़ते |
इन भटकती गलियों में थक गया हूँ मुड़ते मुड़ते ||

जिसके लिए मरे देशभक्त उस आजादी ने क्या सिखलाया |
अपने मंदिर मस्जिदों कि सीढ़ीयाँ चढ़ना सिखलाया ||
देश कि एक सीढ़ी होती मरते जिसपर चढ़ते चढ़ते |
कैद कर पिंजरे में मुझको थक गया हूँ उड़ते उड़ते ||

आजादी मिली है सबको बोलने कि अपने मन कि ||
शब्द ही जब छीन गए हों क्या कहे कोई अपने मन कि ||
अपने घर के दुशमनो से थक गया हूँ लड़ते लड़ते |
कैद कर पिंजरे में मुझको थक गया हूँ उड़ते उड़ते ||

Wednesday, May 23, 2007

मैं आवारा इक बादल सा


मैं आवारा इक बादल सा |
भटक रहा बरसात लिए ||
इक आंगन में बरस रह था |
नव जीवन की आस लिए ||

जहाँ अंगीठी जली न अब तक |
उस घर पे भी बरसा मैं ||
जिसे हमारी नहीं ज़रूरत |
उसकी ख्वाहिश में तरसा मैं ||

नासमझी थी मेरी उसमें |
या फिर उसकी नादानी है ||
चलो भूलो उस किस्से को |
अब वो बात पुरानी है ||

अब तो जीवन सरल है मेरा |
कहीँ भी खुल के बरस सकूं मैं ||
अपनी मरजी से उड़ता हूँ |
मनचाहा आकाश लिए ||

चाहे पर्वत रोके मुझको |
या फिर आंधी बहलाये ||
कहदो उन्हें औकात में रहें |
राह में मेरे ना आयें ||

Tuesday, May 1, 2007

विजयीदीप

कर्म राह पर निकल पडे हो,
चाहे हर पल मौत खडी हो
पार समुन्दर जाना होगा,
विजयीदीप जलना होगा |

आज तलक तुम भटक रहे थे,
आज मिली है राह तुम्हे एक |
इसी राह पर चलना होगा,
चाहे कितनी मुश्किलें आयें |
इसको नहीं बदलना होगा |

आज जो बीज लगायी तुमने,
इसको पेड़ बनाना होगा |
पार समुन्दर जाना होगा,
विजयीदीप जलना होगा |

कुछ रिश्तों से दूरी करके,
आये हो कुछ रिश्ते बनाने |
हम तो तेरे साथ चलेंगे,
चाहे हो सब लोग बेगाने |
घर से जो वादा कर आये,
उस वादे को निभाना होगा

अश्रुरक्त बहाना होगा |
जीवन रथ चलाना होगा |
अंतर्कलह मिटाना होगा |
सबको गले लगाना होगा |
पार समुन्दर जाना होगा
विजयीदीप जलना होगा |