Friday, July 13, 2007

क्या सुनने को तरसे हम |

ये सावन भी आकर बीता,
भीग भीग कर तरसे हम
इतने सारे बरसे गम,
फिर क्यों निकले घर से हम

काफिर हो गए सबसे हम,
सपने देखे जबसे हम
हर इक बात बे हसते हम,
फिर भी आंखें रहती नम

अपने दिल का हाल सुनाकर,
क्या सुनने को तरसे हम

No comments: