
रात ऐसे गीली हैं जेसे कोई सपनों पे आँसूं गिरा गया हो |
पलकों पे सिमटी हुई बूंदो पे अपने कोमल हाँथ फिरा गया हो ||
होंठ खामोश हैं पर दिल कि धड़कनें गुनगुना रही है |
न जाने क्यों आज फिर मुझे उसकी याद आ रही है ||
इस याद में कोई गम, कोई उमंग, कोई उत्साह नहीं |
जेसे इस दिल को किसी के सुर्ख होंठों कि चाह नहीं ||
उनकी आंखों में नमी है, इसका भी अहसास नहीं |
वो हसतें हैं या चुप रहते हैं, अब कोई परवाह नहीं ||
अपनी तस्वीर से रोज, उस दीवार को तिरछा पाता हूँ |
जिसको पीठ दिखाकर, फिर सपनों में खो जाता हूँ ||
फिर होती है सुवह, जब सूरज कि पहली किरण |
मेरी तस्वीर पे गिरकर उसमें भर देती है इक जीवन ||
फिर दीवार से उतरकर मेरे चहरे पर छा जाती है |
जेसे आँचल से मेरे आंसू छुपाने का हो कोई प्रयत्न ||
कैसे बताऊँ मेरे पास अब उसे देने को कुछ भी नहीं |
आंसूं भी अब पलकों तक आकर सूख जाते हैं ||
अब तो डायरी के पन्ने ही बस अपने लगते हैं |
जहाँ रोज़ थोड़ी याद हम दफ़न कर आते हैं ||
No comments:
Post a Comment